Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दहेज के लिए पत्नी रञ्जना की हत्या करनेवाले पति आनन्द मोहन गिरफ्तार

 

जनकपुर, २९ जनवरी । मनचाह दहेज नमिलने पर पत्नी रंजना शर्मा की हत्या करनेवाले पति आनन्द मोहन शर्मा को नेपाल पुलिस कास्की ने गिरफ्तार किया है । आनन्द मोहन के साथ उनके बडे भाई अरविन्द शर्मा और अरविन्द की पत्नी रिंकुकुमारी शर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है । जनकपुर उपमहानगरपालिका–२ किशोरी नगर स्थायी निवासी २२ वर्षीया रञ्जना की हत्या गत मार्गशीर्ष ८ गते हुई थी । घटना के दो महिने बाद सोमबार पुलिस ने रंजना की पति आनन्द मोहन सहित तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है । रंजना की हत्या होने के बाद पति आनन्द मोहन, अरविन्द और रिंकुमारी लापत्ता हुए थे । वे लोग पोखरा में छीप कर रह रहे थे ।

यह भी पढें   नेपाल–भारत व्यापार और पारगमन पर दो दिवसीय बैठक संपन्न, कई अहम मुद्दों पर बनी सहमति


घटना के बाद जिला अदालत धनुषा ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत में उपस्थित कराने के लिए आदेश दिया था । अदालती आदेश के बाद धनुषा पुलिस ने कास्की पुलिस को पत्र लिखकर गिरफ्तारी के लिए सहयोग माग किया था । कास्की पुलिस ने कहा है कि अभियुक्त तीनों को मंगलबार तक धनुषा पहुँचाया जाएगा ।
रंजना की ससुराल लक्ष्मीनिया–र्१८, सिरहा है । हत्या के बाद रंजना की माँ ने रंजना के ससुर देवनारायण ठाकुर, सास सुमित्रादेवी, पति आनन्दमोहन सहित परिवार के अन्य सदस्य के ऊपर मुद्दा पंजीकृत किया था । मुद्दा पंजीकृत होने के दबा पुलिस ने ससुर देवनारायण और सास सुमित्रा को गिरफ्तार कर बयान लिया । उसके बाद आन्दामोनह सहित अन्य सदस्य फरार हुए थे ।
स्मरणीय है, जनकपुर स्थित कृष्णा नर्सिङ इन्स्च्यिुट में अध्ययनरत रंजना की शादी डेढ साल पहले हुआ था । शादी में दुल्हा पक्ष को १८ लाख रुपयां दिया गया था । लेकिन थप दहेज के लिए आनन्द मोहन पत्नी रंजना को बार–बार दबाव देते थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com