Sat. Jun 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हां, संसदीय दल के नेता के लिए मैं भी दावेदार हूंः कांग्रेस महामन्त्री कोइराला

 

चितवन, २० फरवरी । नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री सशांक कोइराला ने कहा है कि पार्टी संसदीय दल में पार्टी सभापति देउवा के विकल्प में वह भी एक दावेदार हैं । उनका कहना है कि कांग्रेस के सांसद् देउवा को सर्वसम्मत संसदीय दल के नेता चयन होने नहीं देंगे । मंगलबार चितवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता कोइराला ने कहा– ‘कुछ मित्रों ने मुझे ही संसदीय दल के नेता बनने के लिए आग्रह किया है । सहमति में संसदीय दल के नेता मिल जाएगा तो मैं तैयार हूं, लेकिन निर्वाचन से मैं संसदीय दल के नेता नहीं बनुंगा ।’
महामन्त्री कोइराला ने यह भी कहा है कि पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन आवश्यक है । एमाले–माओवादी एकता के संबंध में उन्होंने कहा– ‘कांग्रेस के लिए चुनौती और प्रतिस्पर्धा बढ़ गया है । लेकिन दो बड़े कम्युनिष्ट पार्टी बीच एकता होना खुशी की बात है । अब हमारी चुनोती अपनी पार्टी को सुरक्षित करना है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed