Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री ओली आज लेगें विश्वास का मत, राजपा और फोरम भी करेंगें सर्मथन

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ११ मार्च ।
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली कल प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत प्रस्ताव करने जा रहे हैं । आज संसद में विश्वास मत की प्रक्रिया से पहले नेकपा एमाले और नेकपा माओवादी केंद्र के संसदीय दलों की संयुक्त बैठक बुलाई गई है, ये जानकारी दोनों ही दलों ने दी है ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री ओली को एमाले, माओवादी केंद्र, संघीय समाजवादी फोरम नेपाल और राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल अपना समर्थन देंगी । बता दें कि सत्तारूढ नेकपा एमाले और माओवादी केंद्र के बीच पार्टी एकता घोषणा की तैयारी चल रही है, जबकि संघीय फोरम और राजपा के सरकार में सहभागी होने को लेकर विचार–विमर्श चर रहा है ।

यह भी पढें   रवि लामिछाने से जुड़े मामले की सुनवाई स्थगित

प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद पत्रकारों को संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए राजपा अध्यक्ष मंडल के सदस्य राजकिशोर यादव ने बताया कि राजपा प्रधानमंत्री ओली के पक्ष में मतदान करेगी ।

उन्होंने ये भी बताया कि संविधान संशोधन और प्रतिनिधि सभा चुनाव में निर्वाचित रेशमलाल चौधरी के मुद्दे पर सरकार के साथ सकारात्मक विचार–विमर्श चल रहा है । साथ ही राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने भी प्रधानमंत्री ओली को विश्वास का मत देने की बात कही है । राप्रपा के प्रवक्ता भुवन पाठक ने आज एक बयान के जÞरिए ये जानकारी साझा की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *