Wed. Jul 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राशिफल 11 मार्च

 

मेष(Aries): गणेशजी कहते हैं कि दिन मिश्र फलदायी है। आज आप अस्वस्थता एवं व्यग्रता का अनुभव करेंगे। शरीर में थकान और आलस्य एवं मन में अशांति की अनुभूति होगी। आप आज थोड़े क्रोधित रहेंगे जिससे कार्य बिगड़ सकते हैं। व्यवहार में न्यायपूर्णता लाने का प्रयास करें। निर्धारित कार्य करने के लिए प्रयासरत रहें। धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा।

वृषभ(Taurus): आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताएं ऐसा गणेशजी बताते हैं। किसी भी प्रकार के नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए दिन बहुत अनुकूल नही है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खान-पान में विशेष ध्यान रखना हितकर है। शारीरिक रूप से थकान और मानसिकरूप से व्याकुलता का अनुभव करेंगे। ऑफिस में कार्यभार के कारण अधिक थकान का अनुभव होगा।

मिथुन(Gemini): आप का दिन आमोद-प्रमोद तथा भोग-विलास में बीतेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों से मुलाकात होगी। मित्रों तथा प्रियपात्रों के साथ मनोरंजनपूर्ण प्रवास हो सकता है। वाहन सुख मिलेगा। नए वस्त्रों की खरीदारी और उसे पहनने के अवसर प्राप्त होगें। प्रणय के लिए आज का दिन अच्छा है। भोजन में मीठा खाने को मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी, सामाजिक सम्मान और ख्याति मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। पूरे दिन गणेशजी की कृपा आप पर रहेगी।

कर्क(Cancer): गणेशजी कहते है कि आप का दिन अच्छी तरह से बीतेगा। घर में शांति तथा आनंद का वातावरण रहेगा एवं सुखमय प्रसंग बनेगा। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें यश प्राप्त होगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। घर में परिजनों के साथ हर्षोल्लास में समय गुजरेगा। नौकरी पेशा लोगों को नौकरी में लाभ होगा। अपने सहकर्मियों से लाभ होगा। स्त्री मित्रों से हुई मुलाकात प्रसन्नता देगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।

सिंह(Leo): 
आज का दिन आनंद से बीतेगा। आज आप अधिक कल्पनाशील बनेंगे। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात आनंददायक होगा। संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए अभ्यास हेतु बहुत अच्छा समय है। मित्रों के साथ मिलन होगा, स्त्री मित्रों से लाभ होगा। आज आपके द्वारा परोपकार का कार्य हो सकता है ऐसा गणेशजी कहते हैं।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 25 जुलाई 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

कन्या(Virgo): आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। कई परेशानियों के कारण मन व्याकुल हो सकता है। स्वजनों के साथ अनबन रहेगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। जमीन, मकान के दस्तावेजों को संभालकर रखिएगा। स्त्री तथा पानी से हानि का डर रहेगा। धन अकारण खर्च न हो ध्यान रखिएगा।

तुला(Libra): दिन शुभ फलदायी होगा ऐसा गणेशजी कहते है। बंधुओं के साथ अच्छे संबंध रहेंगे तथा उनके साथ बैठकर घर के प्रश्नों की चर्चा होगी। किसी छोटे धार्मिक स्थल पर जाने का सफल आयोजन होगा। धन लाभ के योग हैं। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। व्यावहारिक प्रसंग के कारण यात्रा कर सकते हैं। नए कार्यो के आरंभ के लिए शुभ दिन है। शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। पूँजी निवेशकों के लिए अच्छा दिन है। आज का दिन भाग्यवृद्धि का है।

यह भी पढें   युद्ध, तकनीक, जलवायु और नैतिकता के चौराहे पर खड़ी मानवता

वृश्चिक(Scorpio): गणेशजी के कहने के अनुसार आज साधारण लाभ का दिन है। व्यर्थ के खर्च पर रोक लगानी होगी। परिवार में झगड़े न हों इसका विशेष ध्यान रखिएगा। परिवार के सदस्यों के बीच गलतफहमी को दूर रखें। नकारात्मक मानसिकता न रखें। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। छात्रों को पढ़ाई में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

धनु(Sagittarius): गणेशजी सूचित करते हैं कि आप शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थ्य का ध्यान रखें। आज आप निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित होने का अवसर आ सकता है। स्वजनों को मिलने से मन में आनंद रहेगा। दांपत्यजीवन का सुख और आनंद मिलेगा। आज आपका व्यवहार सामान्य रहेगा। रुचिकर भोजन मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में यशकीर्ति में वृद्घि होगी।

मकर(Capricorn): 
आज के दिन आपको सावधानीपूर्वक रहने कि सूचना गणेशजी देते हैं। आज व्यावसायिक कार्यों में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा। खर्च सामान्य से अधिक रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी तथा खर्च भी हो सकता है। आरोग्य संबंधी चिंता रहेगी। संतान एवं रिश्तेदारों के साथ अनबन हो सकती है। अधिक परिश्रम करने पर ही आज सफलता मिलेगी। मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। दुर्घटना से संभलकर चलें।

यह भी पढें   अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष अस्थायी रूप से थमने के बाद,कच्चे तेल की कीमतों गिरावट

कुंभ(Aquarius): गणेशजी कहते है कि नए कार्यों के आयोजन का प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी तथा व्यापार में लाभ होने की संभावना है। स्त्री मित्रों से कार्य मिल सकता है। लक्ष्मी देवी की कृपादृष्टि आज आप पर है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ़ेगी। संतान के साथ मेल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी और संतान की ओर से आनंद के समाचार मिलेंगे। विवाह के इच्छुक लोगों के लिए विवाह के संयोग उपस्थित होंगे।

मीन(Pisces): 
गणेशजी कहते हैं कि आपका दिन अत्यंत शुभ फलदायी होगा। आज आपके लिए कार्य में सफलता और उच्चपदाधिकारियों की कृपादृष्टि के कारण प्रसन्नता भरा दिन रहेगा। व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि तथा सफलता मिलेगी। पिता तथा बड़े-बुजुर्गों से लाभ होगा। लक्ष्मीदेवी की कृपादृष्टि रहेगी। कुटुंब में आनंद का वातावरण बना रहेगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। सरकार की ओर से लाभ होगा। मान-सम्मान तथा पदोन्नति होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed