Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ईयु प्रतिवेदनः नेपाल के ऊपर हस्तक्षेप हैः गच्छदार

 

विराटनगर, २८ मार्च । नेपाली कांग्रेस के नेता विजयकुमार गच्छदार ने कहा है कि युरोपियन युनियन (ईयु) द्वारा जारी प्रतिवेदन ने सार्वभौम नेपाल के ऊपर हस्तक्षेप किया है । बुधबार विराटनगर विमानस्थल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता गच्छदार ने कहा कि नेपाली जनता द्वारा निर्मित सार्वभौम संविधान के ऊपर टिप्पणी करने का कोई अधिकार अन्य देशों को नहीं है । नेता गच्छदार ने कहा– ‘नेपाल की संविधान ने जो आरक्षण दिया हैं, इसके संबंध में बोलने का अधिकार युरोपेली संघ को भी नहीं है ।
नेता गच्छदार ने यह भी कहा कि वर्तमान सरकार ने जो किया है, ठीक ही किया है, इसके बारे में टिप्पणी करना नहीं चाहिए । उनका मानना है कि कम से कम सौ दिन तक सरकार की कामकारवाही को देखना चाहिए, उसके बाद ही टिका–टिप्पणी करना ठीक रहेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com