Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत भ्रमण व्यापार घाटा न्युनीकरण के लिए केन्द्रित रहेगाः प्रधानमन्त्री ओली

 

काठमांडू, ३१ मार्च । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि आसन्न भारत भ्रमण व्यापार घाटा न्यूनीकरण के लिए केन्द्रीत रहेगा । शनिबार रिपोटर्स क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत भी नेपाल को सहयोग करने के लिए तैयार है । प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘भारत भ्रमण में जा रहा हूं । नेपाल के विकास के लिए भारत का भी सहयोगी भूमिका रहेगी । दोनों देश की सहयोग से भयानक व्यापारघाटा न्यूनीकरण के लिए सरकार केन्द्रित रहेगा ।’ प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि पड़ोसी राष्ट्र चीन से भी नेपाल सहकार्य करना चाहती है ।
प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि वर्तमान सरकार देश विकास के लिए प्रतिबद्ध है । उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार द्वारा की गई विकास को देखकर दुनिया चकित हो जाएंगे । उन्होंने कहा– ‘कुछ लोग कह रहे हैं कि अधिनायकवादी सरकार बन गया है । लेकिन हमारी विकास अब जनता अनभूत गरेगी, दुनियां को आश्चर्य लगेगा और लोग कहेंगे कि हम लोगों ने गलती किया, पहले ही वाम गठबंधन की सरकार बनाना चाहिए था ।’ उन्होंने कहा कि वाम गठबंधन संघर्ष से स्थापित शक्ति है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com