Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानकी गावँपालिका में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

 

पवन जायसवाल, नेपालगञ्ज/(बाँके)
बाँके जिला की जानकी गावँपालिका वडा नं. ४ में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की आयोजन किया गया । चैत्र २४ गते शनिवार को खजुराखुर्द स्थित जानकी माध्यमिक विद्यालय में आयोजित निःशुल्क शिविर में १ सौ ५१ लोग सर्वसाधारण लाभान्वित हुए है । जानकी गावँपालिका की अनुरोध में ग्रामीण आर्थिक सामाजिक उत्थान केन्द्र बाँके की आयोजन में सम्पन्न वह शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण तथा निःशुल्क औषधि वितरण किया गया था ।


विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सुबह १० बजे से दोपर २ बजे तक सञ्चालित था, शिविर से वडा नं. ४ अन्तर्गत गांव के ८४ महिला और ६७ पुरुष लाभान्वित हुए है । ग्रामीण आर्थिक सामाजिक उत्थान केन्द्र बाँके की अध्यक्ष श्रीमती लता शर्मा के अनुसार शिविर में २ महीने के बालक से लेकर के ८९ वर्षीय वृद्ध ने भी अपनी स्वास्थ्य परीक्षण किया है ।
शिविर में आँख, कान, सीना(छाती) और पेट संबंधी समस्याओं से पीडि लोग ज्यादा आए थगे । शिविर में नेपालगञ्ज मेडिकल कॉलेज के बालरोग विशेषज्ञ डा. दीपक पौडेल, नाक, कान, घाँटी रोग विशेषज्ञ डा. श्रीधर पौडेल और डा. विनायक विवेक दास, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डा. अस्मिता गौतम और डा. रोजिना सिद्दीकी, मेडिसिन विशेषज्ञ डा. उमेश ढ्ङगाना और डा. राजेश गिरि तथा डा. दीपेन्द्र थापा ने स्वास्थ्य परीक्षण किया ।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – फ्रांस का अंतिम १६ में प्रवेश


जानकी गावँपालिका के प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत पितृ भक्त गिरि के अनुसार भविष्य में अन्य संस्थाओं कि सहकार्य से गावँँपालिका की अन्य वार्ड में भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सञ्चालन किया जाएगा । काइण्ड हेल्थ सोसाइटी की सहकार्य में सम्पन्न शिविर में विद्यालय व्यवस्थापन समिति की अध्यक्ष दिल विक्रम राना, केन्द्र की उपाध्यक्ष तारा के.सी., कोषाध्यक्ष ममता आचार्य, सदस्य नितेश गिरि, स्वास्थ्यकर्मी कृष्ण देवकोटा, रमण शर्मा, निखिल जायसवाल आदि लोगों ने भी सहयोग किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *