Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेविसंघ ने दिया देउवा को २४ घंटीय अल्टिमेटम

 

काठमांडू, २३ अप्रिल । नेपाली कांग्रेस की भातृ संस्था नेपाल विद्यार्थी संघ (नेविसंघ) ने पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा को २४ घंटीय अल्टिमेटम दिया है । गम्भीर ध्यानाकर्ष संबंध में शीर्षक रखकर नेविसंघ ने देउवा को सोमबार एक ज्ञापनपत्र दिया है, जहा ३ सूत्रीय मांग को रखा गया है । संघ के अध्यक्ष नैनसिह महर द्वारा पेश ज्ञापनपत्र में कहा है कि नेविसंघ के महाधिवेशन २० महिने पहले ही हुआ था, उस समय विवादित ११ जिलों के सन्दर्भ में अभी तक पार्टी ने कोई भी कदम नहीं उठाया है, जिसके चलते नेविसंघ की गरिमा कमजोर और धरासायी हुआ है ।
ज्ञापनत्र में कहा गया है कि पार्टी निर्देशन, संघ का विधि और विधान को अनदेखा कर पार्टी नेतृत्व ने लापरवाही किया है । नेविसंघ की १२वे महाधिवेशन के लिए वातावरण निर्माण करने के लिए भी ज्ञापनपत्र में कहा गया है । नेविसंघ ने कहा है– ‘विधि, विधान और सहमति के विपरित की गई सम्पूर्ण निर्णय तत्काल खारीज होना चाहिए, सभी जिला, विश्व विद्यालय और कैम्पस में प्रतिनिधि भेज कर विधिवत महाधिवेशन होना चाहिए ।’ सहमति, सहकार्य और समझदारी पर जोर देते हुए नेविसंघ ने कहा कि वि.सं. २०७४ कार्तिक २८ गते सार्वजनिक प्रेस विज्ञप्ति और ०७४ पुस ९ गते पार्टी सभापति देउवा को पेश मांग तत्काल सम्बोधन होना चाहिए, नहीं तो नेविसंघ आन्दोलन में उतरने के लिए बाध्य हो जाएगी । उल्लेखित मांग २४ घंटा के अन्दर सम्बोधन करने के लिए भी नेविसंघ ने चेतावनी दी है । उक्त चेतावनी पूर्ण ज्ञापनपत्र में संघ के पाँच उपाध्यक्ष ने हस्ताक्षर किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *