Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश में तानाशाही व्यवस्था सम्भव नहीं हैः प्रधानमन्त्री

 

काठमांडू, २४ अप्रिल । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि देश में तानाशाही व्यवस्था स्थापना होने की कोई भी सम्भावना नहीं है । लोकतन्त्र दिवस के अवसर पर काठमांडू महानगरपालिका द्वारा मंगलबार आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने नेपाली कांग्रेस से आग्रह किया है कि तानाशाही व्यवस्था सम्भव नहीं है, चैन से सो सकते हैं ।
प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘मैंने काठमांडू–रक्सौल रेल की बात की थी, जिसके चलते कुछ लोगों की नींद चली गई है । मैं सभी मित्रों से आग्रह करता हूं कि देश में अधिनायकवाद अथवा तानाशाही नहीं, काठमांडू में मेट्रो रेल आनेवाला है ।’ प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि निजगढ–काठमांडू द्रुत मार्ग, निजगढ विमानस्थल, भैरहवा और पोखरा अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल भी जल्द से जल्द निर्माण किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *