Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धनुषा के उमेश यादव को मिला जीवन दान, मृत्यदण्ड से मिला माफी

 

काठमांडू, २६ अप्रिल । साउदी अरब में मृत्युदण्ड के भागीदार बने उमेश यादव को नयां जीवन मिला है । पाकिस्तानी नागरिक की हत्या अभियोग में यादव १२ साल से साउदी स्थित जुवेल जेल में बन्दी जीवन जी रहे थे । यादव धनुषा जिला स्थित कमला नगरपालिका–३ झिटकैया निवासी हैं । यादव ने सन् २००७ जुलाई ३ के दिन अपने ही सहकर्मी पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद लतिफ बसिर की हत्या की थी । बिन लादेन कम्पनी में कार्यरत दोनों ह्युम फाइप निर्माण संबंधी काम करते थे ।

यह भी पढें   नेपाल बाढ़: दक्षिण कोरिया की विशेष राहत टीम काठमांडू पहुँची, आज ही प्रभावित क्षेत्र में होगी तैनात


अन्ततः फैसलावाद (पाकिस्तान) स्थित पीडित परिवार उमेश को माफी दिने (ब्लडमनी स्वीकार करने) के लिए राजी हुए हैं । उमेश की ओर से क्षमा मांगने के लिए पहुंचे सरोज राय और पीडित परिवार के बीच सौहार्दतापूर्ण वातावरण में बातचीत हुई थी । विचार–विमर्श के क्रम में पीडित पक्ष उमेश को माफी देने के लिए बुधबार तैयार हुए हैं । पीडित पक्ष को पीडक पक्ष ब्लडमनि देने के लिए भी तैयार हुए हैं ।
६ साल पहले ही स्थानीय अदालत ने उमेश को मृत्युदण्ड की फैसला की थी । अन्ततः पीडित परिवार ने ही उमेश को जीवनदान दिया है । दो परिवार को मिलाने के लिए पाकिस्तानी वकिल मुहम्मद नुक्वास ने भी अपनी ओर से भूमिका निर्वाह की । ब्लडमनी स्वीकार रकने के बाद नुक्वास ने कहा है कि पाकिस्तानी नागरिक का दिल बड़ा होता है, आज यह प्रमाणित हुआ है । उमेश की जीवन रक्षा के लिए काठमांडू से फैसलावाद पहुँचे सरोज राय ने खुशी व्यक्त किया है । उन्होंने कहा है कि अपनी मिस आज सफल हो गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com