Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोरंग पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीली  दबा और पिस्तोल के साथ सात भारतीय नागरिक को किया गिरप्तार

 


माला मिश्रा बिराटनगर । मोरंग पुलिस ने  भारी मात्रा में  नशीली दवा व पिस्तोल के साथ सात लोगो को गिरप्तार  किया है जिसमे एक महिला भी शामिल है । इस लोगो  के द्वारा प्रयोग किये गए तीन वाइक भी बरामद कर जब्त किया है । मोरंग एसपी अरुण कुमार बीसी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि   बिराटनगर स्थित नोबेल मेडिकल  कॉलेज के पीछे नहर मार्ग पर  सभी को गुप्त सूचना पर घेराबंदी कर गिरप्तार किया । सभी सीमावर्ती अररिया जिला के रहने वाले है । गिरप्तार लोगो का पहचान बथनाहा निवासी रोहित शर्मा  फारबिसगंज निवासी  बिनोद यादव उर्फ प्रमोद  डुमरिया निवासी राज कुमार यादव मिल्की डुमरिया निवासी  नीलम देवी यादव  सिमराहा निवासी प्रकाश कुमार दास  रानीगंज निवासी रंजीत कुमार शर्मा(33) अररिया निवासी सूरज नारायण यादव(40) के रूप में हुआ है । मोरंग एसपी ने बताया गिरप्तार मध्ये बिनोद यादव उर्फ प्रमोद का तलासी लेने पर उसके कमर से  मेड इन यूएसए लिखा एटोमेटिक  पिस्तोल तथा उसमें प्रयोग होने वाले मैग्जिन तथा 6 राउंड गोली बरामद हुआ है । इसके अलावा  नशीली दवा एभील 1775  एमपुल , डाइजेलाम 500 पीस ,स्पास्मो प्रोक्सिन 1776 पीस , नैटरोशन टेबलेट 725 पीस ,लुपिजेसिक 525 पीस , फेलारगन 125 पीस , डाइलेक्स डीसी 13 बोतल  भी बरामद किया गया है । इनलोगो द्वारा प्रयोग किये गए वाइक संख्या क्रमशः बीआर38एफ/1228  बीआर 38 एच4050 ,बीआर38 डि 5226 भी बरामद कर जब्त किया गया  है । इनलोगो के पास से तीन मोबाईल 81 हजार रुपये भी बरामद  हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *