Mon. Sep 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानें कैसा रहेगा अाज अापका दिन

 

१२मई

मेष:कफ और बुखार के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे धन खर्च हो सकता है। पूंजी निवेश में लापरवाही ना करें।

वृषभ:परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुटुंब और मित्रों के साथ आनंद के पल बिताएंगे। आपकी आय और व्यापार-धंधे में वृद्धि होगी। व्यापार के क्षेत्र में संपर्क और पहचानों से लाभ होगा। स्त्री वर्ग की तरफ से लाभ होगा।

मिथुन:शारीरिक और मानसिक सुख बना रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यापारियों द्वारा काम की कदर होगी। प्रमोशन का योग हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

यह भी पढें   नेपाल की लगातार दूसरी जीत

कर्क:धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से आनंदित रहेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे। परिवार में भाई-बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। नौकरी पेशावालों को लाभ होगा।

सिंह:बाहर खाने-पीने से बचें। स्वास्थ्य के पीछे धन खर्च हो सकता है। नकारात्मक विचार मन पर हावी हो सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ सावधानीपूर्वक रहें।

कन्या:आज का दिन अनुकूलता से परिपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षण अनुभव करेंगे। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्तम भोजन और वस्त्राभूषण तथा वाहन की प्राप्ति होगी।

यह भी पढें   एसीसी प्रीमियर लीग – नेपाल की लगातार तीसरी जीत

तुला:घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखदायक घटनाएं होंगी। कार्य में यश और सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ मिलेगा।

वृश्चिक:मानहानि होने की आशंका है। शेयर-सट्टा की तरफ ध्यान ना दें, नुकसान संभव है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। आर्थिक आयोजन सफलतापूर्वक पूरे कर सकेंगे। शुभ समाचार मिलेगा।

धनु:तन-मन में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। माता के साथ मनमुटाव हो सकता है। अनिद्रा सताएगी और समय पर भोजन न मिलने से क्रोधित होंगे। कागजातों के मामले में सावधानी रखें।

मकर:व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष सफलता मिलेगी। नए कार्य के लिए अनुकूल दिन है।

यह भी पढें   नेपाल की लगातार दूसरी जीत

कुंभ:वाणी पर संयम रखेंगे तो आज बहुत सी समस्याओं से बच जाएंगे। वाद-विवाद में न उतरें। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें। स्वास्थ्य नरम रहेगा। आर्थिक हानि की आशंका है।

मीन:आज का दिन आनंद और उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन होगा। नए कार्य का आरंभ करने के लिए शुभ दिन है। सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com