Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कैसा रहेगा अाज अापका दिन

 
२७मई
मेष:

गणेशजी कहते हैं कि आज आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसा के पात्र बनेंगे। धन लाभ का योग है। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। व्यापार के क्षेत्र में संपर्क और पहचान से लाभ होगा।

वृषभ:

आज का दिन आनंदपूर्वक रहेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आपके कार्य योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सहकर्मियों से लाभ मिलेगा।

मिथुन:

आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या चर्चा से दूर रहें। अपमान न हो, इसका ध्यान रखें। मित्रों के पीछे खर्च होने की आशंका है। पेट में तकलीफ हो सकती है।

यह भी पढें   नेपाल सरकार के अधीन अनेक महत्वपूर्ण संस्थानों में नियुक्तियाँ: कानूनी प्रावधानों की विस्तृत सूची
कर्क:

परिजनों के साथ तकरार होने की आशंका है। धन खर्च हो सकता है तथा अपयश मिलने की आशंका है। अनिद्रा सताएगी और समय पर भोजन न मिलने से क्रोधित होंगे। कागजातों के मामले में सावधानी रखें।

सिंह:

आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। मित्रों एवं स्वजनों से मुलाकात होगी। प्रियजनों से सुख एवं आनंद मिलेगा। आज किए गए कार्य में सफलता प्राप्त होने के योग हैं। आर्थिक लाभ मिलेगा।

कन्या:

आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। आज आनंददायक भोजन मिल सकता है। प्रवास की संभावना है। व्यर्थ के खर्च न हो, इसका ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा।

यह भी पढें   बालेन से मधेश की उम्मीदें : कंचना झा
तुला:

आप व्यवस्थित रूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता का अनुभव आप करेंगे। दृढ़ विचारों के साथ आप कार्य पूर्ण कर सकेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आमोद-प्रमोद तथा मनोरंजन के पीछे धन खर्च हो सकता है।

वृश्चिक:

वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संभव हो तो ऑपरेशन आज टाल दें। स्नहीजनों और परिजनों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सावधानी बरतें। आमोद-प्रमोद के पीछे खर्च होने की आशंका है।

धनु:

आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना है। मित्रों और परिजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार में लाभदायी दिन है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

यह भी पढें   संपत्ति जांच आयोग को खारिज करने की मांग वाली रिट पर आज होगी सुनवाई
मकर:

भेंट-उपहार मिलने से आनंदित होंगे। अग्नि और जलक्षेत्र से सावधानी बरतें। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे, प्रमोशन की संभावना है। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ:

आज का दिन मिश्रत फलदायी है। शारीरिक रूप से आपको अस्वस्थता का अनुभव होगा। आमोद-प्रमोद के पीछे धन खर्च हो सकता है। प्रवास की संभावना है। विदेश से समाचार मिलेंगे।

मीन:

स्वास्थ्य पर आज विशेष ध्यान दें। अधिक खर्च होने की आशंका है। परिजनों के साथ संयम बरतें। नए कार्य का आरंभ करने के लिए शुभ दिन है। सगे-संबंधियों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी। (राशिफल स्रोत)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *