Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल-भारत बीच के साहित्यिक-सांस्कृतिक सम्बन्ध अन्य सम्बन्धों से महत्वपूर्ण और खास है : ध्रुवचन्द्र गौतम

 
ध्रुवचन्द्र गौतम, वीरगंज (नेपाल)
ध्रुवचन्द्र गौतम, वीरगंज (नेपाल)

सन्दर्भ : नेपाल भारत साहित्यिक सम्मेलन 2018

महोत्सव निरन्तर जारी रहना चाहिए

हिमालिनी अंक सितम्बर २०१८ नेपाल–भारत संबंध आज ही विकसित हुआ है, यह नहीं है । हमारे संबंध तो सदियों से हैं । भारतीय सीमा वीरगंज में रहने के कारण मैं बचपन से ही हिन्दी साहित्य के प्रति आकर्षित रहा, हिन्दी साहित्य के प्रति ही ज्यादा दिलचस्पी रही । हिन्दी साहित्य के बड़े–बड़े लेखकों को मैंने पढ़ा है । यहाँ तक कि हमारी पाठ्यपुस्तक ही हिन्दी भाषा में होती थी । उस समय वीरगंज में ५–६ से अधिक पुस्तकालय था, जहां हिन्दी भाषा की पुस्तकें ही ज्यादा होती थी । वीरगंज में नेपाल–भारत सांस्कृतिक केन्द्र भी था, जहां से भी हम लोग हिन्दी पुस्तकें प्राप्त करते थे । इस तरह हिन्दी से मेरी निकटता रही । आज भी मैं हिन्दी किताब पढ़ता हूं ।
इससे पहले भी भारत और नेपाल के लेखक तथा कवि वीरगंज में इकठ्ठा होकर साहित्य महोत्सव करते थे । लेकिन इस बार का महोत्सव का महत्व कुछ ज्यादा ही है । इसतरह का महोत्सव, नेपाल और भारत को आपस में और नजदीक लाने का काम करता है । इसीलिए महोत्सव निरन्तर जारी रहना चाहिए । महोत्सव से आपसी भावनाओं का आदान–प्रदान होता है, साहित्यकारों के बीच आपसी सम्बन्ध मजबूत बनता है, जो दो देशों के आपसी संबंध के लिए आवश्यक है ।
महोत्सव का महत्वपूर्ण सन्देश यह है कि नेपाल–भारत बीच जो साहित्यिक तथा सांस्कृतिक सम्बन्ध है, वह अन्य सम्बन्धों से कुछ महत्वपूर्ण और खास है । विशेषतः राजनीतिक सम्बन्ध में उतार–चढावपूर्ण अवस्था आती ही रहती है । उतार–चढावपूर्ण रहनेवाले अन्य संबंधों को सामान्यकृत करने के लिए भी इस तरह का साहित्यिक तथा सांस्कृतिक सम्बन्ध आवश्यक है । साहित्यिक महोत्सव ने दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक ऊर्जा प्रदान किया है । हम लोगों ने तो पहले से ही हिन्दी पढ़ा है, लेकिन महोत्सव से कई भारतीय साहित्यकारों को भी नेपाली साहित्य और संस्कृति पढ़ने का अवसर दिया है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह ने की हाई अलर्ट की घोषणा, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com