Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुबई के लिए उडा प्लेन दीवार से टकराया । सभी यात्री सुरक्षित

 

त्रिची. 

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली (त्रिची) एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान एयर इंडिया का विमान एयर ट्रैफिक कंट्रोल की दीवार से टकरा गया। हालांकि, पायलट को इसका पता नहीं चल पाया और विमान करीब चार घंटे तक उड़ान भरता रहा। विमान में 130 यात्री और 6 क्रू मेंबर मौजूद थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरे विमान से दुबई भेजा गया।

विमान संख्या आईएक्स-611 ने गुरुवार देर रात 1.30 बजे त्रिची से दुबई के लिए भड़ान भरी थी। हादसे के चार घंटे बाद शुक्रवार सुबह 5.30 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयर इंडिया के मुताबिक, त्रिची एयरपोर्ट के अधिकारियों ने पायलट को बताया कि शायद टेकऑफ के वक्त ऊंचाई कम रहने पर विमान के पहिए दीवार और एटीसी के एंटीना से टकरा गए हैं। पायलट ने कहा कि एयरक्राफ्ट का सिस्टम पूरी तरह ठीक है। हालांकि, एहतियातन इसे मुंबई में उतारा गया। एयरलाइन ने जांच पूरी होने तक पायलट और को-पायलट को ड्यूटी से हटा दिया है।

यह भी पढें   एमाले बैठक में सिर्फ ओली की ही चली और बैठक का पहला सत्र समाप्त

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com