तबला बादक उस्ताद जाकिर हुसेन ने काठमांडू के श्रोताओं का मन जीत लिया
काठमांडू, २७ नोभेम्बर २०१८ | विश्व प्रसिद्ध तबला बादक पद्म भूषण उस्ताद जाकिर हुसेन ने अपने सांगीतिक कार्यक्रम के जरिये काठमांडू के श्रोताओं का मन जीत लिया | कार्यक्रम भारतीय दूतावास काठमाडौँ द्वारा आयोजित किया गया था | आज ही २०७५ मङ्सिर ११ गते भारतीय दूतावास परिसर में इसका भव्यआयोजना किया गया । कार्यक्रम सूर्य नेपाल, नेपाल एसबीआई, जेट एयरवेज तथा रेडिसन होटेल के साथ सहकार्य में हुआ था। इस अवसर पर भारतीय राजदूत ने उस्ताद जाकिर हुसेन का परिचय कराया तथा पी. आई. सी. प्रमुख श्री अभिषेक दुबे द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की | डी.सी.एम्. डा.अजयकुमार ने सभी का स्वागत किया |
राजनीतिज्ञ, कलाकार, संगीतकार, साहित्यकार, संचारकर्मी तथा विद्यार्थी लगायत विभिन्न क्षेत्र से १००० से भी अधिक लोगों ने तवला बादन का आनन्द लिया | कार्यक्रम में तबला उस्ताद जाकिर हुसेन के साथ आनन्द कृष्णन् (मृदंगम्), साबिर खान (सारंगी), नविन शर्मा (ढोलक) तथा मुजीब ददरकर (साउण्ड इन्जिनियर) के रुपमे सहभागी थे ।
उस्ताद जाकिर हुसेन सांगीतिक क्षेत्र के विश्व प्रसिद्ध व्यक्तित्व हैं । उनके सांगीतिक समूह द्वारा सांगीतिक प्रस्तुति को आज अविस्मरणीय बना दिया है । उन्होंने अपनी कुद्रती आधुनिक तथा शास्त्रीय तबला बादन मार्फत सभी दर्शकों को मन्त्रमुग्ध बना दिया | लोगों का मानना था कि उनकी यह प्रस्तुति काठमाडौँ में लम्बे समय तक याद की जायेगी ।
भारत–नेपाल कूटनीतिक सम्बन्ध के ७०वें वर्ष मनाने के अवसर पर यह आयोजन था| तथा दोनों देशों के साझा सांगीतिक विरासत को बरकरार रखने में उस्ताद जाकिर हुसेन द्वारा प्रस्तुत सांगीतिक कार्यक्रम का महत्वपूर्ण योगदान होगा | उस्ताद जाकिर हुसेन १७ वर्ष के बाद अपना यह कार्यक्रम काठमांडू में प्रस्तुत कियें हैं ।





