Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेयर सरावगी को मिली बड़ी कामयाबी, बीरगंज महानगरपालिका पार्किंग समस्या समाधान

 

 

 

रेयाज आलम, बीरगंज, माघ २४ गते,विहिवार | बीरगंज महानगरपालिका में सड़क जाम की समस्या रोजमर्रा की बहुत बड़ी समस्या बनती जा रही है। मुख्य सड़क घंटाघर से मलपोत-छपकैया सड़क लगतार अवरुद्ध हो जाता है, जिससे कार्यालय, बाजार जाने वालों को बड़ी समस्या हो जाती है। सड़क अवरुद्ध होने में अनियमति गाड़ी पार्किंग बड़ी वजह रही, जिसके समाधान के लिए मेयर और एस. पी. के विशेष सक्रिय पहल पर अनियमित पार्किंग पर नियंत्रण किया गया। प्रहरी और नगर प्रहरी द्वारा मुख्य सड़क पर खड़े वाहनों पर कार्यवाही की गई जिससे सड़क अवरुद्ध होने की समस्या पर बहुत हद तक नियंत्रण किया गया।

यह भी पढें   रास्वपा महाधिवेशन – मध्यरात में मधेश की सूची

मेयर सरावगी के इस कदम की सराहना हुई साथ ही मुख्य सड़क के पास पार्किंग की समस्या समाधान की चुनौती भी सामने आई। इसमे ब्यक्तिगत पहल करके मेयर सरावगी ने आदर्श नगर में स्थित हजारीमल धर्मशाला, जो कि जीर्ण अवस्था मे है, उसे तोड़कर उस जगह को पार्किंग के लिए प्रयोग में लाने के लिए धर्मशाला ट्रस्ट को मना लिया। गौरतलब है कि ये धर्मशाला कई दशकों से जीर्ण अवस्था मे है, लेकिन इसे तोड़ने के लिए ट्रस्ट को मनाने में कोई भी नेतृत्व सफल नही हो सका था।
धर्मशाला के जमीन को पार्किंग में प्रयोग करने के साथ घंटाघर, पुराने बाईपास, मालपोत, छपकैया में भी पार्किंग की ब्यवस्था हो रही है, जिससे महानगरपालिका में कही भी पार्किंग की समस्या नही आएगी।

यह भी पढें   जनमत और गोपाल नीना फाउण्डेसन की आयोजन में ४९ लोगोंद्वारा रक्तदान

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *