Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वन बेल्ट-वन रोड परियोजना किसी देश को कर्ज के जाल में फंसाने की साजिश नहीं :चीन

 

बीजिंग, प्रेट्र।

चीन की वन बेल्ट-वन रोड (ओबीओआर) परियोजना किसी देश को कर्ज के जाल में फंसाने या वहां के संसाधनों पर कब्जा करने की साजिश नहीं है, बल्कि यह एक आर्थिक विकास की विचारधारा है। चीन की योजना इसके जरिये आर्थिक विकास से देशों को जोड़ते हुए आगे बढ़ना है। यह बात चीन की सरकार और कम्युनिस्ट पार्टी के प्रवक्ता गुओ वीमिन ने कही है।

गुओ वीमिन ने कहा, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की महात्वाकांक्षा चीन से एशियाई देशों, अफ्रीका और यूरोप को त्वरित और सीधे जोड़ने की है। वीमिन देश भर से आए कम्युनिस्ट पार्टी के पांच हजार प्रतिनिधियों के सामने सरकार की नीतियों को रख रहे थे। चीन में शनिवार से संसद (नेशनल पीपुल्स कांग्रेस) और चाइनीज पीपुल्स पोलिटिकल कंसल्टेटिव कांफ्रेंस शुरू हुई है।

यह भी पढें   100 दिनों की चुप्पी के बाद संवाद की राह पर प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह, उद्योग जगत से लेकर शिक्षाविदों तक बढ़ाया संपर्क

इस सालाना आयोजन का उद्देश्य सरकार के लिए कम्युनिस्ट पार्टी का समर्थन जुटाना है। दस दिन के इस आयोजन में पार्टी के प्रतिनिधि जमीनी हालात से पार्टी नेतृत्व को अवगत कराएंगे तो सरकार पार्टी को अपने कामकाज और योजनाओं के बारे में बताएगी। चीन में एक दलीय व्यवस्था के तहत कम्युनिस्ट पार्टी का ही राज है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *