Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फोरम आलाकमान की सक्रियता से श्री मोदी और गौरीशंकर साह पुनः फोरम में

 
रेयाज आलम । बीरगंज, फालुन २८ गते विहिवार । पर्सा फोरम में राजबली यादव के पार्टी परित्याग के बाद से हड़कंप मच गया है। पार्टी परित्याग को आलाकमान ने गंभीरता से लिया, जिसके बाद केंद्रीय नेतागण गांव-गांव टोल में जाकर शिकायत-सुझाव लेकर असंतुष्टि शांत करने का प्रयास कर रहे है। इसी क्रम में बिन्दवासिनी गांवपालिका के प्रमुख श्री मोदी और युवा नेता गौरीशंकर साह ने पुनः पार्टी में प्रवेश किया।
गौतलब है कि श्री मोदी काफ़ी दिनों से नाराज चल रहे थे, उनके पार्टी में वापसी के बाद पार्टी में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। गौरीशंकर शंकर साह पर्सा के क्षेत्र न. ३(ख) का नेतृत्व करने जिम्मेदारी मांग किया है। आगामी दिनों में नए लोगो फिर से फोरम में पार्टी प्रवेश कराने की बड़ी योजना के साथ काम शुरू हो चुका है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *