Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा से गांव पालिका अध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला ने हजारों समर्थकों के साथ छोडा पार्टी

 

संवादाता महेशगुप्ता । नेपाल जिला रूपनदेही के मर्चवार के अंतर्गत सम्मरीमाई गांव पालिका अध्यक्ष जितेंद्र नाथ शुक्ला उर्फ बब्लु शुक्ला ने अपने हजारों समर्थकों के साथ नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी को त्यागपत्र देकर पार्टी छोड़ दिया है। उन्होंने दिन रविवार को आवास पर पत्रकार सम्मलेन कर पार्टी छोड़ने की घोषणा कर कहा कि नेकपा द्वारा तानाशाही व्यस्था अपनया जा रहा है एवं पार्टी में सिर्फ चापलूसी की जगह जगह अपनाया जा रहा है। इसलिए मेरा इस पार्टी में रहना औचित्यपूर्ण नही है जिसके कारण पार्टी छोड़ रहा हूँ। और अभी तक पार्टी के दबाव में रहकर कार्य करना पड़ता था। लेकिन पार्टी के परित्याग से अब स्वतंत्र रूप से कार्य करने का और जनता का सेवा करने का मौका मिला। फिलहाल अभी किसी पार्टी में जाने की कोई तैयारी नही है। लेकिन मेरे क्षेत्र मर्चवार की जनता जो कहेगी मैं उन्ही के अनुसार उन्ही के इच्छा पर ही भविष्य में किसी पार्टी में जा सकता हूँ।

यह भी पढें   क्या काठमांडू एआई डेटा सेंटर का बोझ उठा पाएगा ? विकास या सिर्फ़ एक महंगी घोषणा ?

अन्यथा स्वतंत्र रूप से ही रहकर बिना किसी राजनीतिक पार्टी दबाव के जनता का सेवा करूँगा। एक वर्ष पूर्व नेकपा में प्रवेश किया था। जिला सदस्य पद के रूप में कार्य कर रहा था।
पार्टी द्वारा हमेशा दबाव में रहना पड़ता था। जिससे मिझे जनता के साथ न्याय करने में असहज महसूस होता था। लेकिन अब पार्टी छोड़ने से मुझे आज़ादी महसूस हो रही है। अब स्वतंत्र रूप से जनता की सेवा करने का मौका मिला है।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में गाँव वरिष्ठ गणमान्य एवम समर्थक मौजूद रहे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *