टीकाराम समूह ने किया प्याबसन में अपनी उम्मेदवारी की घोषणा
काठमांडु– निजी तथा आवासीय विद्यालय अर्गनाइजेशन, नेपाल (प्याब्सन)का १४वें राष्ट्रिय महाधिवेशन में नया नेतृत्व के लिये टीकाराम पुरी समूह आज उम्मेदवारी घोषणा की है । पत्रकार सम्मेलन का आयोजन करके पेशागत व्यावसायिक समूह से पुरीसमूह ने उम्मेदवार की घोषणा की है । अध्यक्ष का उम्मेदवार पुरी ने बताया कि निजी क्षेत्र के विद्यालयों में अवस्थित समस्याओं के कारण हमने अपन िसमुह से उम्मेदवारी दी है ।
दुसरे समूह से अध्यक्ष में डिके ढुङ्गाना उम्मेदवार बना है पर अभी तक उसने उम्मेदवारी की घोषणा नहीं किया है । पुरी ने कहा कि ‘राजनीतिक सङ्क्रमणकाल अन्त्य होने के बाबजुद भी पेशागत व्यावसायिक सङ्क्रमणकाल अभी तक यथावत है । उन्होंने कहा कि ‘उच्चस्तरीय राष्ट्रिय शिक्षा आयोग ने निजी विद्यालय सञ्चालन में प्रश्न चिह्न खडा किया है । इसलिये हम अपने आपको राष्ट्र और समाजप्रति और भी उत्तरदायीत्व बना कर दो वर्ष के अंदर राष्ट्् के मुलधार में निजी विद्यालयों को लाने में प्रयासरत रहेंगे ।

