थपलिया प्रमुख निर्वाचन आयुक्त नियुक्त
काठमांडू, २० अप्रील । राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने प्रमुख निर्वाचन आयुक्त के रुप में दिनेशकुमार थपलिया काे नियुक्त किया है । संवैधानिक परिषद् द्वारा सिफारिश थपलिया को नेपाल की संविधान धारा २४५ की उपधारा (२) बमोजिम राष्ट्रपति भण्डारी द्वारा प्रमुख निर्वाचन आयुक्त के रुप में नियुक्त हाे गए हैं । संवैधानिक परिषद् ने गत बुधबार थपलिया को प्रमुख निर्वाचन आयुक्त के रुप में सर्वसम्मत सिफारिश किया था ।


