Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन के ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म अलीपे और वीचैट पे के इस्तेमाल पर रोक

 

काठमांडू, 22 मई

 

नेपाल के केंद्रीय बैंक ने चीन के ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म अलीपे और वीचैट पे के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। यह फैसला नेपाल आने वाले चीनी पर्यटकों से होने वाली विदेशी मुद्रा की कमाई में गिरावट की आशंका के चलते किया गया है। नेपाल में हर साल चीन समेत दुनियाभर से लाखों पर्यटक आते हैं। पिछले साल सिर्फ चीन से ही 1.5 लाख पर्यटक नेपाल पहुंचे थे।

यह भी पढें   एमाले के नेता एवं पूर्व सांसद मंगलप्रसाद गुप्ता जी का निधन

नेपाल राष्ट्र बैंक ने होटल, रेस्तरां और दुकानों में इन ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर रोक लगाने से संबंधित नोटिस जारी किया है। बैंक के प्रवक्ता ने कहा, ‘देश को विदेशी मुद्रा का घाटा हो रहा है इसलिए इन प्लेटफॉर्म पर रोक लगाई गई है।

बैंक की अनुमति के बिना इनका इस्तेमाल करना अवैध होगा। प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।’ उन्होंने यह भी कहा कि इनके जरिये होने वाला लेन-देन नेपाल में रिकॉर्ड नहीं होता इसीलिए इसका कोई आंकड़ा भी मौजूद नहीं है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed