इन 6 फलों के सेवन से कर सकते हैं डायबिटीज पर कंट्रोल
आजकल की लाइफस्टाइल में डायबिटीज़ की समस्या बहुत ही आम हो चुकी है जो बूढ़े और युवाओं तक ही सीमित नहीं बल्कि बच्चों तक को अपनी चपेट में ले रही है। जिसके बारे में पता लगते ही अगर कंट्रोल न किया जाय तो आगे यह और गंभीर हो सकती है। आमतौर पर डायबिटीज दो प्रकार के होते हैं पहला टाइप-1 डायबिटीज और दूसरा टाइप-2 डायबिटीज। डायबिटीज़ के रोगियों को लगता है कि हर तरह की मीठी चीज़ उनके लिए खतरनाक हो सकती है लेकिन ये पूरी तरह सही नहीं क्योंकि कई सारे ऐसे फ्रूट्स हैं जिनकी मिठास किसी भी तरह से नुकसानदायक नहीं, जानेंगे इनके बारे में।
पपीता
पपीता में काफी मात्रा में फाइबर और पानी मौजूद होता है। जो कब्ज की प्रॉब्लम को दूर रखता है। इसके अलावा इसमें मौजूद पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए और सी मौजूद होता है जिससे ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।
अमरूद
फाइबर युक्त अमरूद भी एक ग्लाइसेमिक इंडेक्स फल है जो डायबिटीज़ के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यहां तक कि अगर जांच में हल्की सी भी डायबिटीज़ की मात्रा आई है तो उसे भी अमरूद खाकर नियंत्रित किया जा सकता है।
संतरा
डायबिटीज़ मरीज़ों के लिए संतरा किसी सुपरफूड से कम नहीं। संतरे के अलावा नींबू में फाइबर, विटामिन सी, पोटैशियम मौजूद होता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसलिए अपने डाइट में संतरे को शामिल करें।
कीवी
कीवी खाकर भी आप ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक काम कर सकते हैं क्योंकि ये विटामिन ए और सी जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है। यह ब्लड शुगर या ग्लूकोज़ को एकदम से बढ़ने से रोकता है।
एवोकैडो
डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट में एवोकैडो को शामिल करें क्योंकि इसमें मौजूद वसा टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को रोकने के लिए कारगर है। इतना ही नहीं हार्ट पेशेंट के लिए भी ये फ्रूट बहुत ही फायदेमंद है।
बेरीज़
ब्लूबेरी में पाए जाने वाला फ्लैवोनॉयड्स, एंथोकाइनिन और फाइबर टाइप-2 डायबिटीज के खतरे से बचाता है। वहीं रसबेरी में विटामिन सी, एंथोकाइनिन और एलाजिक एसिड होता है जो इंसुलिन और ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए बेस्ट है।

