Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ICC World Cup 2019: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को यकीन टीम इंडिया के लिए ‘युवराज’ साबित होगा ये खिलाड़ी

 

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा ने हार्दिक पंड्या की तारीफ करते हुए कहा कि ये खिलाड़ी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए अहम साबित हो सकता है। पंड्या भी टीम के लिए वैसी भूमिका निभा सकते हैं जैसी 2011 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह ने निभाई थी।

2011 वर्ल्ड कप क् दौरान युवराज ने बैट और बॉल दोनों से कमाल दिखाकर भारत को दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। युवी को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।

जब मैक्ग्रा से पूछा गया कि क्या भारत को युवराज सिंह जैसे खिलाड़ी की कमी खलेगी, जिसने 2011 में टीम के लिए आतिशी खेल दिखाया था। मैक्ग्रा ने कहा, “हार्दिक पंड्या वह काम कर सकते हैं जो युवराज ने किया था। दिनेश कार्तिक भी एक अच्छे फिनिशर हैं। मुझे लगता है कि भारत के पास एक शानदार मजबूत टीम है।

इस पूर्व गेंदबाज ने कहा, “भारत के पास जसप्रीत बुमराह जैसे वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं। उनकी लेंथ और यॉर्कर कमाल की है। वह डेथ ऑवर्स में भी शानदार गेंदबाजी करते हैं। भारत के पास एक ऐसी टीम है जो उन्हें तीसरी बार कप जीता सकती है। लेकिन देखना यह होगा कि टीम इंग्लैंड के हालात में कैसा परफॉर्म कर पाती है।

मैक्ग्रा ने धौनी के बारे में बात करते हुए कहा कि वह भी भारत के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। उन्होंने कहा, ” बड़े टूर्नामेंट के दौरान धौनी पर हमेशा काफी दबाव रहता है। लेकिन भारत बड़े टूर्नामेंट में हमेशा अच्छा प्रदर्शन भी करता है। लेकिन इंग्लैंड में कैसा खेल पाते हैं ये देखना होगा। धौनी के पास जो अनुभव वह उसका पूरी तरह से इस्तेमाल करते हैं। उन्हें पता होता है कि कब क्या करना है। भारत को उनके टीम में होने से काफी फायदा मिलेगा। उनके अलावा टीम में कई शानदार खिलाड़ी भी हैं। बस टीम को लगातार अच्छा परफॉर्म करना है। “

मैक्ग्रा इस वक्त एमआरएफ पेस फाउंडेशन में कोचिंग के डायरेक्टर हैं। उन्होंने इंग्लैंड, भारत और ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप 2019 का बड़ा दावेदार बताया। उन्होंने कहा, ” इंग्लैंड के पास वनडे की बेहतरीन टीम है। मेरे हिसाब से वह वर्ल्ड कप जीत सकते हैं। भारतीय टीम के पास भी वनडे की शानदार टीम है। इंग्लैंड की तरह भारत भी वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदार है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम सही वक्त पर फॉर्म में लौट रही है। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया इस बार भी वर्ल्ड कप अपने नाम कर सकती है। “

“वेस्ट इंडीज के पास भी अच्छा मौका है लेकिन उसे लगातार अच्छा परफॉर्म करना होगा।” मैक्ग्रा की नजरें इस वर्ल्ड कप में पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, कागिसो रबाडा और जसप्रीत बुमराह पर रहेंगी।  उन्होंने कहा,” पैट कमिंस का प्रदर्शन कमाल का रहा है। मिचेल स्टार्क और रबाडा दोनों ही मैच विनर खिलाड़ी हैं। वहीं बुमराह ने मुझे काफी प्रभावित किया है। मुझे इन चारों को खेलता देखना पसंद है।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed