हुमला में जीप दुर्घटना सभी यात्री लापता, ठंडे पानी के कारण उद्धार कार्य में कठिनाई
काठमाडौं–१८ जून
हुम्ला के खार्पुनाथ गाउँपालिका के बेडिबिसौना में मंगलबार दिन में कर्णाली नदी में गिरे जीप जिसमें दस यात्री सवार थे उसका अब तक पता नही चला है । खार्पुनाथ गाउँपालिका के केन्द्र याङ्चु जा रही लु१ज ७१६६ नम्बर का जीप बेडुबिसौना में करीब ५० मिटर नीचे गिरा है प्रहरी ने यह जानकारी दी।
जिला प्रहरी कार्यालय हुम्ला के अनुसार जीप में १६ सवार थे । कणाली नदी में गिरे जीप के यात्रियाें का उद्धार नही हाे पा रहा है क्याेंकि नदी का पानी अत्यन्त ठंडा है । नदी का पानी माइनस २ डिग्री है ।
हुम्ला के खार्पुनाथ गाउँपालिका के उपाध्यक्ष शिन्धु हमाल (शाही), ड्राइभर मणि शाही, चन्द्र हमाल, ढुक्कु भण्डारी, वसन्ती शाही, नन्ददेवि सिंह का पता नही चल पाया हे । ये सभी खार्पुनाथ गाउँपालिका के स्थानीय हैं । खार्पुनाथ गाउँपालिका १ की कौर कामी और उनकी २ वर्ष की बालक समेत लापता है ।

