Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व राज्यमन्त्री संजय साह ‘टक्ला’ को जन्मकैद

 

जनकपुरधाम, २ जुलाई । जिला अदालत धनुषा ने पूर्व राज्यमन्त्री संजय साह ‘टक्ला’ को जन्मकैद का फैसला किया है । जनकपुर के संचार उद्यमी अरुण सिंघानिया की हत्याकाण्ड में दोष ठहर करते हुए अदालत ने यह निर्णय किया है ।

न्यायाधीश राधाकृष्ण उप्रेती की इजलास ने साह और मन लामा को जन्मकैद का सजाय देने का निर्णय लिया है । हत्याकाण्ड के लिए साह को योजनाकार ठहर किया गया है । बताया गया है कि साह के ही निर्देशन में लामा ने सिंघानिया की हत्या की थी । लामा ने अदालत में स्वीकार किया है कि साह के ही निर्देशन में उन्होंने सिंघानिया के ऊपर गोली प्रहार किया है ।

यह भी पढें   बदलते दौर में रिश्तों की संवेदना,प्रेम और विश्वास का पर्व है रक्षाबंधन : बिमल सरार्फ

इसीतरह सिंहानिया हत्याकाण्ड संबंधी प्रसंग में ही गिरफ्तार एकलाल सहनी, पवन लामा और चनरदीप यादव को १० साल कैद होने की फैसला की गई है । इसीतरह रामविनोद यादव को ३ साल कैद करने का निर्णय किया गया है । सोही हत्यकाण्ड में गिरफ्तार ओमप्रकाश यादव, रामकरण यादव और अन्सी राइन हत्या आरोप से मुक्त हो गए हैं ।

स्मरणीय है, वि.सं. २०६६ साल फाल्गुन १७ गते होली पर्व के दिन जनकपुरधाम स्थित शिव चौक में सिंघानियां के ऊपर गोली प्रहार कर हत्या की गई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com