Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश भर भारी वारिस, बाढ़ के कारण काठमांडू में ३ लोगों की मौत

 

काठमांडू, १२ जुलाई । विगत दो दिनों से देश भर भारी वारिस हो रही है । वारिस के कारण पूरा देश प्रभावित है । बाढ़ और भू–स्खलन के कारण देश भर एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है । अधिकांश राजमार्ग अवरुद्ध होने के कारण हजारों सर्वसाधारण कष्टकर जीवन जी रहे हैं ।
ऐसी ही पृष्ठभूमि में बाढ़ और भू–स्खुलन के कारण काठमांडू में ३ लोगों की मौत हो चुकी है । नेपाल पुलिस के अनुसार भूस्खलन के कारण काठमांडू जिला स्थित मुलपानी में ३ ही घर के ३ लोगों की मौत हो गई है । इसतरह जान गंवानेवाले हैं– मनहरा नगरपालिका, मुलपानी निवासी नतु यादव, सर्मिला यादव और १० वर्षीय कुन्दन यादव । उन लोगों की शव जमीन के अन्दर है ।
पुलिस ने कहा है कि स्काईभेटर की सहयोग से मृत शव निकालने की प्रयास हो रही है । वे लाग बारा जिला निवासी हैं । बारिश के कारण कलंकी स्थित पुलिस चौकी और मालपोत कार्यालय भी डूबान में पड़ गया है ।
वारिस के कारण सिर्फ पहाडी क्षेत्र ही नहीं तराई–मधेश के कई भू–भाग भी डुबान में पड़ने लगा है । पर्सा जिला स्थित पर्सागढी नगरपालिका में बाढ़ के कारण १० वर्षीय निखिल पटेल की मौत हो गई है ।

यह भी पढें   भोटेकोसी की बाढ में एक दर्जन जल बिधुत केन्द्र भेंट चढ गयी

काठमांडू में बारिस (भीडियो)

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com