Sun. May 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस सांसद् आलाम की गिरफ्तारी विरुद्ध रौतहट में प्रदर्शन

 

रौतहट, १४ अक्टूबर । नेपाली कांग्रेस के सांसद् मोहम्मद आलाम की गिरफ्तारी विरुद्ध नेपाली कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रौतहट सदरमुकाम गौर बाजार में विरोध प्रदर्शन किए हैं । प्रदर्शनकारियों ने वीरेन्द्र राजमार्ग के विभिन्न जगहों में टायर जलाकर प्रदर्शन किए है, पत्थरबाजी भी किए हैं । जिसके चलते आइतबार सडक अवरुद्ध हो गया ।
रौतहट निर्वाचन क्षेत्र नं. २ से निर्वाचित सांसद् आलाम को आइतबार ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था । कहा जाता है कि वि.सं. २०६४ साल में सम्पन्न संविधानसभा चुनाव में परिणाम अपने पक्ष में करने के लिए उन्होंने भारत से कुछ व्यक्ति को बुलाया था, जिनकी जिम्मेदारी बम बनाना था और विस्फोट करना था । लेकिन बम बनाते समय में ही बम विस्फोट हो गया । आरोप है कि बदनामी की सम्भावना को देखते हुए बम निर्माण में संलग्न व्यक्तियों को आलम ने ही इट्टाभट्टा में ले जाकर जिंदा जलाया था ।
पीडित परिवार के कहने पर उनके ऊपर मुद्दा पंजीकृत की गई है । पुलिस का कहना है कि उसी घटना के संबंध में थप छानबीन के लिए आलम को गिरफ्तारी में लिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *