Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दुल्हे ने किया नागिन डांस दुल्हन ने किया शादी से इनकार

 

‘नागिन डांस’ उत्तर प्रदेश में एक बारात के दुल्हन बिना ही लौटने की वजह बन गया. मामला लखीमपुर खीरी का है. यहां के मेलानी इलाके में आई एक बारात के दौरान दूल्हे का ‘नागिन डांस’ दुल्हन को इस कदर नागवार गुजरा कि उसने शादी तोड़ दी. बताया जा रहा है कि दूल्हा शराब के नशे में धुत था. पहले तो उसने इस डांस के चलते वरमाला में देर लगाई. दुल्हन के रिश्तेदारों द्वारा बार-बार आने को कहे जाने पर उसने उनसे बदतमीजी भी की. इसके बाद वरमाला होते ही वह फिर ‘नागिन डांस’ करने डांस फ्लोर पर कूद पड़ा.

यह भी पढें   सार्वजनिक पुस्तकालय का ताला खुला

बताया जा रहा है कि इसके बाद दुल्हन का धीरज जवाब दे गया. उसने ‘नागिन डांसर’ दूल्हे के साथ शादी करने से इनकार कर दिया. इसके बाद हंगामा हो गया. काफी समझाने के बावजूद दुल्हन ने अपना फैसला बदलने से इनकार कर दिया. मामला बढ़ा तो पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद समझौता हुआ कि वर पक्ष, दूसरे पक्ष का अब तक हुआ खर्च और विवाह की रस्मों के दौरान दिए गए उपहार लौटा देगा. आखिर में ‘नागिन डांसर’ दूल्हे को बैरंग लौटना पड़ा. दुल्हन के परिवार ने उसके इस फैसले को सही ठहराया है. ‘नागिन डांस’ के चलते शादी टूटने का यह कोई पहला मामला नहीं है. कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश के ही शाहजहांपुर में भी इसी तरह की घटना हो चुकी है.

यह भी पढें   बागमती सरकार गठन में राप्रपा शामिल नहीं होगी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com