Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान में आतंकी हमले में पांच लोगों की मौत

 

पाकिस्तान में एक आतंकी हमले में पांच लोगों की मौत हो गई. यह हमला पंजाब प्रांत में हुआ जब कुछ बंदूकधारियों ने सुरक्षा बलों के एक वाहन पर धावा बोल दिया. पीटीआई के मुताबिक पुलिस के प्रवक्ता कलीम कुरैशी ने बताया कि मरने वालों में दो पुलिस अधिकारियों के अलावा खुफिया सेवा के दो अधिकारी और एक मुखबिर शामिल हैं. उनके मुताबिक यह हमला तब हुआ जब ये सभी आतंकवादियों के एक ठिकाने पर छापा मारने जा रहे थे.

यह भी पढें   फीफा विश्वकप –अमेरिका का अंतिम १६ में प्रवेश

अभी किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. यह इलाका दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत की सीमा से लगता है जहां बलूच अलगाववादी समूह हिंसा की घटनाओं को अंजाम देते हैं. हालांकि इस क्षेत्र में इस्लामिक आतंकवादी भी सक्रिय हैं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *