Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लुम्बिनी में तीन दिवसीय समाचार महोत्सव होने जा रहा

 

१५ नवम्बर, लुम्बिनी । नेपाल के पर्यटकीय गन्तव्य का केन्द्र लुम्बिनी में सङ्घीयता के बाद के पत्रकारिता विषय में समाचार महोत्सव का आयोजन कर सम्पादक तथा पत्रकारों के बीच वृहत चर्चा होने जा रही है ।
लुम्बिनी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित आगामी अग्रहण १ गते से लेकर ३ गते तक यह लुम्बिनी समाचार महोत्सव (न्यूज फेस्टिभल) चलेगा । प्रेस क्लब का अध्यक्ष तथा लुम्बिनी न्युज फेस्टिवल मूल आयोजक समिति का संयोजक दिपेश पछाईं ने बताया कि इस फेस्टिवल के क्रम में देश के छापा, रेडियो, टिभी और अनलाइन मिडिया का सम्पादक तथा सम्पूर्ण देश से पधारे हुये पत्रकारों के बीच विभिन्न सत्र में चर्चा होगी ।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में देश का स्थापित वरिष्ठ सम्पादक और पत्रकार मिलाकर कुल ३०० व्यक्ति सहभागी होंगे । कार्यक्रम में देश भर की प्रकाशित पत्रिकाएं भी प्रदर्शनी के लिये रखा जायेगा ।
लुम्बिनी भ्रमण वर्ष २०७६ के अवसर और नेपाल भ्रमण वर्ष २०२० के पूर्वसन्ध्या में लुम्बिनी में होने वाले तीनदिवसीय न्यूज फेस्टिभल से नेपाली पत्रकारिता जगत में एक नया आयाम जुडने का विश्वास है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *