Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर मे इंडियन स्टूडेंट वेलकम प्रोग्राम का आयोजन

 

विराटनगर, वरुणमाला। नेपाल के मोरंग जिला अन्तर्गत विराटनगर के नोवेल मेडिकल कालेज के सीनियर भारतीय छात्र छात्राओं ने गत शुक्रवार को तिनतोलिया के इक्वा पार्क में इंडियन स्टूडेंट वेलकम प्रोग्राम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विराटनगर सिथत भारतीय दूतावास कैंप कार्यालय प्रमुख एन शशि कमार, नीरज तिवारी मौजूद थे। कार्यक्रम में नोवेल मेडिकल कालेज के इंटरनेशनल डायरेक्टर डा. निरंजन कुमार, डा. वासुदेव बनर्जी सहित वक्ताओं ने भी भारतीय मेडिकल काउंसिल के कार्यक्रम के विषय में छात्र छात्राओं को जानकारी दी। साथ ही भारतीय सभ्यता, संस्कृति पर भी प्रकाश डाला। वक्ताओं ने भारत सरकार के द्वारा उच्च शिक्षा हेतु विश्व के कोने कोने में अध्ययन हेतु भेजे जा रहे छात्र छात्राओं के संबंध में जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन विकास रंजन, वैकटेश, श्वेता रानी, शगुप्ता संयुक्त रूप से कर रही थी। इस मौके पर डाऋ तालुकेदार, डा. मनीष दास, डा. अंशु, डा. वर्षा, डा. सिद्धार्थ के अलावा बड़ी संख्या में भारतीय छात्रा छात्र मौजूद थे। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि श्री कुमार व तिवारी ने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामना दी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *