Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री द्वारा मन्त्रिमण्डल पुनर्गठनः ८ मन्त्री बर्खास्त, ९ नयां नियुक्त

 

काठमांडू, २१ नवम्बर । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने मन्त्रिमण्डल पुनर्गठन किया है । बुधबार शाम उन्होंने पुराने ६ मन्त्री और २ राज्यमन्त्री को बर्खास्त करते हुए नयां ६ मन्त्री और ३ राज्य मन्त्रीको नियुक्त किया है, कुछ मन्त्रियों की जिम्मेदारी हेरफेर भी किया है । नयां नियुक्त मन्त्रियों की शपथग्रहण आज होने जा रहा है ।

प्रधानमन्त्री ओली ने भौतिक पूर्वाधार मन्त्री रघुवीर महासेठ, संघीय मामिला मन्त्री लालबाबु पण्डित, श्रमन्त्री गोकर्ण विष्ट, महिला बालबालिका तथा जेष्ठ नागरिक मन्त्री थममाया थापा, कृषि मन्त्री चक्रपाणि खनाल, उद्योगमन्त्री मातृका यादव, कृषि राज्य मन्त्री रामकुमारी चौधरी, पर्यटन राज्यमन्त्री धनबहादुर बुढा को पद से बर्खास्त किया है ।

यह भी पढें   बेटियाँ घर की खुशियाँ ही नहीं, समाज का उज्ज्वल भविष्य भी हैं : बिमल सरार्फ

 

इसतरह प्रधानमन्त्री ओली ने घनश्याम भुसाल (कृषि), हृदयेश त्रिपाठी (संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन), पार्वत गुरुङ (महिला बालबालिका तथा जेष्ठ नागरिक), लेखराज भट्ट (उद्योग), रामेश्वर राय यादव (श्रम), बसन्त नेम्वाङ (भौतिक पूर्वाधार) को नयां मन्त्री के रुप में नियुक्त किया है । साथ में मोती दुगड उद्योग राज्यमन्त्री, नवराज राउत स्वास्थ्य राज्यमन्त्री और रामवीर मानन्धर सहरी विकास राज्यमन्त्री के रुप में नियुक्त किया गया है

इसीतरह उप–प्रधानमन्त्री एवं स्वास्थ्य मन्त्री रहे उपेन्द्र यादव की जिम्मेदारी बदल दी गई है । उनको कानून मन्त्रालय दी गई है । स्वास्थ्य मन्त्रालय की जिम्मेदारी भानुभक्त ढकाल को दिया गया है । इससे पहले ढकाल कानून मन्त्री थे । मन्त्री यादव इस वक्त भारत भ्रमण में हैं । कहा गया है कि उनसे पूछे बिना ही उनकी मन्त्रालय बदल दी गई है । बांकी अन्य मन्त्रियों की जिम्मेदारी यथावत है ।

Loading…


यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 1 अक्टुबर 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com