Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘कमांडो 3’ के सीन में पहलवान को स्कूली बच्ची का स्कर्ट खींचते दिखाया,सीन देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर नाराजगी जाहिर की

 

फिल्म ‘कमांडो 3’ शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इससे पहले फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट ने प्रमोशन के इरादे से अभिनेता का एंट्री सीन यूट्यूब पर शेयर किया, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, 5 मिनट लम्बी इस क्लिप में एक पहलवान को स्कूली बच्ची का स्कर्ट खींचते दिखाया गया है। यह एक-दो सेकंड का सीन नहीं है, बल्कि इसे करीब 1 मिनट तक स्लो मोशन, तेज म्यूजिक और अलग-अलग एंगल के साथ दिखाया गया है।

 

सीन देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर नाराजगी जाहिर की है। एक ओर जहां स्कूली बच्ची का सेक्शुअल हैरेसमेंट दिखाए जाने से लोग नाराज हैं तो वहीं दूसरी ओर पहलवानों की गलत छवि दिखाने का विरोध हो रहा है। एक यूजर ने लिखा है, “कम से कम बच्चों के साथ ऐसे घटिया सीन तो फिल्मों में मत डालो। उसकी क्या उम्र होगी। वह बच्ची है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “पब्लिसिटी के लिए बच्चों की न्यूडिटी दिखाना सही नहीं है।” एक यूजर का कमेंट है, “छी इतना गंदा सीन।” कई यूजर्स ने सेंसर बोर्ड पर सवाल उठाया है कि उन्होंने इस सीन को पास कैसे कर दिया, जबकि हाल ही में एक हॉलीवुड फिल्म में शराब की बोतल और गिलास तक को ब्लर कर दिया गया था।

 

पहलवानों का समर्थन करते हुए एक यूजर ने कमेंट किया है, “क्या कभी तुमने पहलवानी की है, जो ये सब नेगेटिव किरदार दिखा रहे हो। कुछ तो शर्म कर लो।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “वाकई निराशाजनक, क्योंकि भारतीय पहलवान ऐसा नहीं कर सकता।” एक यूजर का कमेंट है, “भारतीय फिल्म इतिहास में पहली बार अखाड़े के पहलवानों का इतना निकृष्ट चित्रण किया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *