Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक्जिक्ट पाेल के अनुसार काँग्रेस से अधिक भाजपा के हिस्से आया मुस्लिम समुदाय का वाेट

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल्स के मुताबिक दिल्लीवासियों ने आम आदमी पार्टी (आप) को जबरदस्त तरीके से समर्थन दिया। सभी जाति, उम्र और आय वर्ग के मतदाताओं ने ‘आप’ के पक्ष में मतदान किया, लेकिन मुस्लिम समुदाय का वोटिंग जोरदार रहा।

आईएएनएस-सीवोटर एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार, मुस्लिम समुदाय के 60 फीसद मतदाताओं ने ‘आप’ के पक्ष में मतदान किया जोकि भाजपा और कांग्रेस को समुदाय के मिले वोटों का तकरीबन दोगुना है। सर्वेक्षण में दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से 11,839 मतदाताओं को शामिल किया गया।

यह भी पढें   राष्ट्रीय सभा में नेपाली कांग्रेस की ‘दल की नेता’ बनीं कमला पंत

उनसे पूछे गए सवालों के आधार पर तैयार सर्वेक्षण के नतीजों के अनुसार, दिल्ली में 60 फीसद मुस्लिम मतदाताओं ने ‘आप’ के पक्ष में मतदान किया जबकि समुदाय के 18.9 फीसद मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में और 14.5 फीसद कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान संपन्न हुआ। चुनाव के परिणाम मंगलवार को आएंगे।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *