Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भैरहवा में ढोल नगारो के साथ निकली श्री काली माता का भव्य शोभा यात्रा

 

हिमालिनी संवादाता रुपन्देही । रूपन्देही जिला भैरहवा सिद्धार्थ नगर पालिका वडा नम्बर 2 स्तिथ मेउडिहवा मे श्री काली माता मन्दिर संरक्षण समिति द्धारा काली माता मूर्ति स्थापना का भव्य स्वागत करने के लिए नगर में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला गया जिसमें हजारों से ज्यादा की संख्या में भक्त ,ढोल नगारो की धुन मे झूमते रहे । श्री काली माता मन्दिर संरक्षण समिति के अध्यक्ष शिव शंकर गुप्ता ने बताया की प्राचीन काल से माता काली का मन्दिर विस्थापित रहा ।और कहा कि श्री काली माता ने गांव में कई लोगों के सपन में आकर कहा की बहुत जल्द मेरा भब्य मन्दिर का निर्माण होगा जिस से नगर के समग्र नागरिको का कल्याण होगा । श्री माता काली का मन्दिर एवम् मूर्ति स्थापना मे नगर के समग्र नागरिको कि सहयोग से निर्माण कार्य एवम् मूर्ति स्थापना एवम् भंडारा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । और तीन दिवसीय भव्य पूजा अर्चना के बाद समिति द्धारा भंडारा प्रसाद का आयोजना किया गया जिसमें विधायक संतोष पाण्डेय ,पूर्व सांसद इस्तियाक अहमद खान ,मायादेवी च्यारिटेबल अध्यक्ष रवि कुमार रौनियार,हेमन्त कुमार अग्रवाल , पवन कुमार बर्नवाल उर्फ़ टम्पू , वड़ा नंबर 2 के अध्यक्ष दीपक थापा ,भूत पूर्व अध्यक्ष छेदी लाल श्रीवस्तव लगायत नगर के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित होकर भंडारा प्रसाद ग्रहण कर माता काली का आशिर्वाद प्राप्त किये ।

यह भी पढें   देशभर मानसून सक्रिय, कई प्रदेशों में भारी बारिश का अलर्ट

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com