Thu. May 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रौनियार समाज द्वारा होली मिलन कार्यक्रम किया गया

 

रेयाज आलम , बीरगंज, २५ गते रविवार| बीरगंज रौनियार युवा समाज ने होली मिलन मनाया।  होली मिलन कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि मा.हरिनारायण रौनियार, विशिष्ट अतिथि द्वय पूर्व सभासद राजकुमार गुप्ता और पूर्व सभासद रामेश्वर रौनियार रहे। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि मा.हरिनारायण रौनियार ने शुभकामना ब्यक्त करते हुए कहा की रौनियार समाज व्यापारिक क्षेत्र और राजनैतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखता है, लेकिन सामाजिक क्षेत्र में हमारी भूमिका कम है। जहा माड़वारी समाज व्यापार के साथ-साथ सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेता है, जिसका उद्दाहरण है की माड़वारी समाज बीरगंज को ग्रीन सिटी बनाने में, बीरगंज को सुन्दर बनाने में, बीरगंज में धर्मशाला बनाने और आपदा के समय सहयोग करने को तत्पर रहता है उसी तरह हमे भी संगठित होकर सामाजिक कार्य में सक्रीय होना चाहिए। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि मा.हरिनारायण रौनियार को रौनियार समाज के तरफ से कदर पत्र देकर सम्मानित किया गया। बीरगंज के पद्म पार्टी पैलेस में रौनियार होली मिलन चौथो का आयोजना किया गया था।

यह भी पढें   बिहार से छः नेपाली बच्चों का उद्धार

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *