Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय विद्यार्थि संघ की ओर से प्रधानमंत्री को चेतावनी भरा पत्र

 

राष्ट्रीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय विद्यार्थी संघ ने स्वतंत्र विद्यार्थी यनियन के चुनाव में सरकारी मिलीभगत की ओर प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित किया है । राष्ट्रीय विद्यार्थी संघ के अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर ध्यान आकर्षित किया है ।

प्रपधान मंत्री को खुला पत्र देकर कहा गया है कि अगर आप जनता के मत के आधार पर देश के राष्ट्रीय पार्टी हैं तो मत भूलिए की हम भी इस देश की तीसरी बडी पार्टी है लोकतंत्र में एक मत का भी महत्त्व होता है किंतु छल से लिखे गए संविधान के बल पर इस देश मे कई पार्टी की स्थिति बदतर हो गई है ।पर अफसोस इस बात का है कि जिस मत ने आपको देश का प्रधानमंत्री बनाया है आज उसी का आपको कदर नही है ।आपसे एक सवाल है कि क्या इस देश मे सैफ दो पार्टियां है जिन्हें प्रधानमंत्री की हैसियत से बैठक बुला के निर्णय लेने का दवाब फ़िया जाता है ? मत भूलिए की स्ववियु एक ऐसी संस्था है जिसका निर्माण हजारों की शहादत से हुआ है । जिसको आप नजरअंदाज कर रहे हैं ।जब तक प्रधानमंत्री और त्रिभुवन विश्वविद्यालय मिल कर विचार विमर्श नही करती है तब तक देश मे स्ववियु का निर्वाचन असंभव है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed