Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विप्लव समूह द्वारा आयोजित बैठक में पुलिस हस्तक्षेप, १८ नेता–कार्यकर्ता गिरफ्तार

 

काठमांडू, ९ जून । नेत्रविक्रम चन्द (विप्लव) नेतृत्व में रहे पार्टी द्वारा आयोजित बैठक में पुलिस ने हस्तक्षेप किया है, हस्तक्षेप के दौरान १८ नेता तथा कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया है । अन्नपूर्ण गांवपालिका–१ में आयोजित बैठक में जिला पुलिस कार्यालय कास्की ने शनिबार रात में छापामारी की थी ।
पुलिस ने कहा है कि गिरफ्तारी में पड़नेवालों में से पार्टी के कास्की जिला सेक्रेटरी विवेक भण्डारी (आक्रोश), विद्यार्थी संगठन के जिला अध्यक्ष काजी गुरुङ, केन्द्रीय सदस्य मिलन राई, जिला स्तरीय नेता तथा कार्यकर्ता आदि है । पुलिस को कुछ दिन पहले ही सूचना मिली थी कि उक्त क्षेत्र में विप्लव समूह के गतिविधि बढ़ रही है । उसी सूचना के आधार में परिचालित पुलिस टोली ने उन लोगों को गिरफ्तार किया है ।
उन लोगों को शनिबार रात में ही जिला पुलिस कार्यालय कास्की पहुँचाया गया है और थप अनुसंधान जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com