जिला अदालत काठमांडू में तापक्रम जांच शुरु
२० मार्च, काठमांडू । जिला अदालत काठमांडू ने अपने यहां आए सेवाग्राहियों का तापक्रम बुखार जांच कर रहा है ।
बबरमहल में अवस्थित जिला अदालत में सेवा लेने जाने वाले सेवाग्राहियों का तापक्रम जांच करने के बाद ही अन्दर प्रवेश करने दिया जाता है ।
कोरोना वाइरस (कोभिड—१९) संक्रमण का खतरा बढने के बाद जिला अदालत ने अदालत के मुख्य द्वार पर थर्मल गन से सभी का तापक्रम चेक करता है । जिससे अदालत के बाहर सेवाग्राहियों की लम्बी कतारें बन जाती है ।

