एसईई देने आयी एक किशोरी की मौत
२० मार्च, प्युठान । प्यूठान में एसइई देने के लिये आ रही एक किशोरी की बस से गिरने से मृत्यु हुयी है । ४ गते सुबह लगभग १२ बजे प्यूठान नगरपालिका वडा नं सात पुण्यखोला से वाग्दुला के तरफ जा रही ना३ख ३८८३ नं की बस में चढते समय वह लडकी गिरी थी जिससे घायल हो गई थी ।
जिला प्रहरी कार्यालय प्युठान का सूचना अधिकारी पोषण ढकाल ने बताया कि वडा नं ६ लिङ्कवाङ निवासी १८ वर्षीया सीमा भण्डारी की बस से गिरकर घायल होने के बाद मृत्यु हुयी है ।
प्रहरी ने बताया कि घायल भण्डारी को इलाज के लिये जिला अस्पताल बिजुजार में समान्य उपचार पश्चात भैरहवा मेडिकल कलेज में भेजा गया परन्तु वहां से रेफर करने के बाद काठमांडू के ब्लुक्रस हास्पिटल लाया गया । पर उपचार के क्रम में ही उसकी मृत्यु हो गयी । प्रहरी ने बताया कि सवारी और चालक प्रहरी के नियन्त्रण में है ।

