Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राहत की खबर, अमेरिका तैयार करेगा 100,000 से अधिक वेंटिलेटर, आपूर्ति के लिए तैयार US

 

वाशिंगटन, एजेंसी ।

 

कोरोना महामारी से निपटने के लिए अमेरिका अपने दोस्‍तों और सहयोगियों को बड़ी संख्या में वेंटिलेटर की आपूर्ति करने के लिए तैयार है। कोरोना महामारी से जूझ रहे  दुनिया के अन्‍य देशों के लिए यह खबर राहत भरी हो सकती है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की बड़ी संख्या का इलाज करने के लिए अमेरिका के अंदर वेंटिलेटर और अन्य चिकित्सा उपकरणों के उत्पादन में देरी होने के बाद उनका प्रशासन दुनिया भर में अन्य देशों में वितरित करेगा।

यह भी पढें   ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में जारी की गई ‘नई दिल्ली घोषणा–पत्र २०२६’

अगले 100 दिनों में अमेरिका तैयार करेगा 100,000 से अधिक वेंटिलेटर

राष्‍ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की अमेरिका युद्धस्‍तर पर वेंटिलेटर का निर्माण करेगा। उन्‍होंने कहा कि अगले 100 दिनों में अमेरिका 100,000 से अधिक वेंटिलेटर तैयार करेगा। उन्‍होंने कहा कई देशों से वेंटिलेटर की मांग आई है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपनी जरूरतों का ध्‍यान रखेगा, लेकिन हम अन्‍य देशों को मदद करने के लिए तैयार हैं। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि बहुत सारे देशों को वेंटिलेटर की जरूरत है और ऐसे संकट की घड़ी में अपने मित्र राष्‍ट्रों की मदद करेंगे। उन्‍होंने कहा कि यह एक अच्‍छा मौका है कि हम किसी की जरूरत को पूरा कर सकते हैं।

यह भी पढें   रुकुम पश्चिम में जीप दुर्घटना... दो लोगों की हुई मौत

राष्ट्रपति के सलाहकार पीटर नवारो ने कहा कि न्यूयॉर्क, डेट्रायट, न्यू ऑरलियन्स, शिकागो, डेनवर, सिएटल में कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए पर्याप्‍त वेंटिलेटर की जरूरत है। इस घड़ी में वास्‍तव में वेंटिलेटर सबसे महत्वपूर्ण है। खासकर उन संक्रमित रोगियों के लिए जो सबसे गंभीर रूप से बीमार हो जाते हैं। पीटर ने कहा कि यह सचमुच लोगों के लिए जीवन रेखा है। उन्‍होंने कहा कि व्हाइट हाउस वेंटिलेटर के निर्माण के लिए 10 विभिन्न कंपनियों के साथ काम कर रहा है। पीटर ने कहा कि अमेरिकी सरकार के पास वर्तमान में स्टॉक में 10,000 वेंटिलेटर हैं। इस बीच वाशिंगटन राज्य के एक कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल ने ट्रंप प्रशासन से स्ट्रैटेजिक नेशनल स्टॉकपाइल (एसएनएस) से 1,000 अतिरिक्त वेंटिलेटर का अनुरोध किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com