Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में कोरोना वायरस के मामलों में कमी के बाद अब हिंसक झड़प की खबर

 

बीजिंग, एएनआइ।

चीन में कोरोना वायरस के मामलों में कमी के बाद अब हिंसक झड़पों की खबरें आ रही हैं। कोरोना पर काबू पाने के बाद चीन ने लगभग दो महीने के बाद लॉकडाउन में ढील दी है, जिसके बाद से लोगों में कोरोना वायरस के केंद्र हुबेई प्रांत से निकलने की होड़ लग गई है। लोगों की भारी भीड़ बसों और ट्रेनों में जाने लगी, जिसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई।

कनाडा की मीडिया द ग्लोब एंड मेल ने चीनी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए कई वीडियोज का हवाला देते हुए शुक्रवार को कहा था कि हुबेई को पड़ोसी प्रांत जियांगशी से जोड़ने वाले पुल पर भी हिंसा हुई थी। वीडियो में जाम खोलने के लिए गई पुलिस की गाड़ियों को भी पलटते हुए दिखाया गया है।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़: मेडिकल टीम लेकर नेपाली सेना का हेलिकॉप्टर प्रभावित क्षेत्र के लिए रवाना

मीडिया के अनुसार यहां हिंसा तब फैली, जब अधिकारियों ने हुबेई से जियागशी प्रांत जा रहे लोगों की एंट्री रोकने के लिए पुलिस को ब्रिज पर तैनात कर दिया। टोल बूथ पर मौजूद एक काम करने वाले हुआंग ने द ग्लोब एंड मेल को शुक्रवार को दिए इंटरव्यू में बताया कि ये झड़प शाम तीन बजे से 6 बजे के बीच हुई। हुआंग ने बताया कि ये सब ब्रिज के बीच में हुआ, जहां रास्ता ब्लॉक कर के लोगों को आगे जाने से रोका जा रहा था।

यह भी पढें   तिब्बत से आई बाढ़ की त्रासदी: त्रिशूली और नारायणी नदियों में 64 शव मिले

सरकार की आधिकारिक पॉलिसी के अनुसार जो लोग वुहान के बाहर रहते हैं और स्वस्थ हैं, वह बुधवार से ही कहीं भी आ जा सकते हैं। अथॉरिटीज ने रेलवे को दोबारा शुरू कर दिया है, लंबी दूरी की बसें भी शुरू कर दी गई हैं और शुक्रवार तक सभी हाईवे खोल दिए गए हैं। पिछले हफ्तों में हुबेई में सिर्फ एक मामला सामने आया है। हुबेई में अब तक करीब 68000 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 3174 की मौत हो चुकी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com