Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लहान के खाद्यान्न और हार्डवेयर दुकान में आग लगी, लाखौं की क्षति

 

मनोज बनैता, लाहान, मार्च ३१ ।

सिरहा के लहान नगरपालिका ५ नया बजार स्थित गुद्री बाजार के खाद्यान्न और हार्डवेयर दुकान में आग लगने से लाखाें की क्षति हुई है ।

मङलबार सुवह करीब २ बजे के आसपास लगी आग में अनुमानित २० लाख की क्षति हुई है । आग की लपेट में लखन सहनी का रासन की दुकान, राम चन्द्र गुप्ता का मसाला तथा रासन दुकान, मनोज गुप्ता का रासन की दुकान और लाल बाबु दास का हार्डवेयर की दुकान जल गयी है । अचानक लगी आग मे राम चन्द्र गुप्ता का अन -टेस्ट टिभीएस अपाचे मोटरसाइकल भी जलकर खाक हो गया है । करीब २० लाख बराबर की क्षति होने की जानकारी ईलाका प्रहरी कार्यलय लहान के डिएसपी शरत कुमार थापा क्षेत्री ने दी है ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन आज महासभा में भाग लेने के लिए होंगे रवाना

लहान नगरपालिका वडा नम्बर ५ के वडा अध्यक्ष सुलेमान मिया अन्सारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दुकानों में लगी आग को लहान नगरपालिका का वारुणयन्त्र, स्थानीयवासी , इलाका प्रहरी कार्यलय लहान के डिएसपी शरत कुमार थापा क्षेत्री के कमान्ड में आई टोली, सशस्त्र वेस क्याम्प लहान के डिएसपी अर्जुन सापकोटा के कमान्ड मे आई टोली के सहयोग से नियन्त्रण में लिया गया था । आग लगने की वजह पूजा करनेवाला अगरबत्ती बताया जा रहा है लेकिन अनुसन्धान अभी जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com