लकडाउन में लचकता, उद्योग और परियोजना संचालन करने की तैयारी
काठमांडू, ३ अप्रिल । सरकार ने लकडाउन में कुछ लचकता अपनाया है । बिहीबार सम्पन्न कोरोना वायरस (कोभिड–१९) संक्रमण रोकथाम तथा नियन्त्रण उच्चस्तरीय समन्वय समिति बैठक ने निर्णय किया है कि खाद्यान्न तथा अत्यावश्यक बस्तु संबंधी उद्योग और कुछ उच्चस्तरीय आयोजना संचालन हो सकता है, उसके लिए सरकार द्वारा निर्धारित मापदण्ड को पूरा करना होगा ।
समिति निर्णय अनुसार अब कोई भी उद्योग और परियोजना में काम करनेवाले मजदूरों को कार्यस्थल में ही रखकर नियमित कार्य संचालन कर सकते है और उसके लिए स्वास्थ्य संबंधी न्यूनतम मापदण्ड को पूरा करना होगा । अर्थमन्त्री तथा संचार तथा सूचना प्रविधि मन्त्री एवं सरकार के प्रवक्ता डा. युवराज खतिवडा ने कहा है कि उद्योग के भीतर कामदार को सुरक्षित रखकर उद्योग संचालन किया जा सकता है, उसके लिए स्थानीय प्रशासन से समन्वयन किया जाएगा ।
समिति सदस्य भी रहे मन्त्री खतिवडा ने कहा कि अब तामाकोशी, मेलम्ची जैसे उच्चस्तरीय परियोजना संचालन हो सकता है, उसके लिए कामदार को परियोजना के अन्दर ही रहना होगा और स्वास्थ्य संबंधी मापदण्ड को पूरा करना होगा । इसीतरह अत्यावश्यक औषधी, दैनिक उपभोग्य सामाग्री तथा खाद्य सामाग्री उत्पादन से जुड़े हुए उद्योग भी संचालन हो सकता है । साथ में कृषि उत्पादन (खेती का काम) के साथ जुड़े हुए क्रियाकलाप भी निश्चित मापदण्ड में रहकर संचालन कर सकते हैं ।

