Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कनिका कपूर की पाँचवी रिपाेर्ट निगेटिव, पर अभी घर जाने की इजाजत नहीं

 

 

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के फैंस और परिवार के लिए खुशखबरी सामने आई है। कोरोना वायरस से संक्रमित की अभी तक की सभी रिपोर्ट्स पॉजिटिव आ रही थीं लेकिन इस बीच पहली बार कनिका की कोविड 19 रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि इसके बाद भी सिंगर अभी अपने घर नहीं जा सकती हैं।
दरअसल कनिका की ये पहली रिपोर्ट है जो निगेटिव आई है, लेकिन बावजूद इसके कनिका घर नहीं जा पाएंगी और उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई में ही रहना पड़ेगा। डॉक्टर्स का कहना है कि जब तक कनिका की एक और रिपोर्ट निगेटिव नहीं आएगी तब तक उन्हें घर जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। याद दिला दें कि कोरोना वायरस संक्रमित मरीज की हर 48 घंटे के बाद जांच की जाती है।
बता दें कि जब कनिका कपूर की चौथी रिपोर्ट भी कोविड 19 पॉजिटिव आई थी तो सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। कनिका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि उम्मीद करती हूं कि मेरी अगली रिपोर्ट निगेटिव आए। इसके साथ ही कनिका ने एक मोटिवेशनल कोट ‘जिंदगी हमे वक्त का सही इस्तेमाल करना सिखाती है जबकि वक्त हमे जिंदगी की कीमत समझाता है।’
इसके साथ ही कनिका कपूर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस बात का भी जिक्र किया था कि वो अपने बच्चों और परिवार को बहुत याद कर रही हैं और ऐसी उम्मीद कर रही हैं कि सभी सुरक्षित होंगे। बता दें कि कनिका कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी कि वो कोरोना वायरस संक्रमित हैं, हालांकि कुछ दिनों के बाद उन्होंने वो पोस्ट भी डिलीट कर दिया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com