Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोराना संकट सहजीकरण के लिए समिति गठन, समिति में डा. भट्टराई और प्रदीप गिरी भी

 

काठमांडू, ५ अप्रिल । कोरोना वायरस संकट में राज्य और नागरिक के बीच सहजीकरण के लिए एक समिति गठन की गई । समिति में पूर्व प्रधानमन्त्री तथा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष डा. बाबुराम भट्टराई से लेकर कांग्रेस नेता प्रदीप गिरी तक सदस्य हैं । ‘कोराना पहल महाव्याधी विरुद्ध सार्वजनिक पहल, नेपाल (कोमविसाप) नाम से गठित समिति ने केन्द्रीय संयोजन समिति की नामावली सार्वजनिक किया है, जहां १७ सदस्य है ।
जारी विज्ञप्ति अनुसार समिति की ओर से कोरोना वायरस विरुद्ध सरकार को रचनात्मक सुझाव दिया जाएगा । केन्द्रीय संयोजन समिति में पूर्व प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई, कांग्रेस नेता तथा सांसद् प्रदीप गिरी, व्यवसायी कृष्ण आचार्य, पूर्व सचिव जनकराज जोशी, जनस्वास्थ्य विज्ञ डा. ल्हामो शेर्पा, सूचना प्रविधि विज्ञ डा. दोभान राई, सामाजिक अभियान्ता प्रदीप परियार, बखिम कुमार, अर्थशास्त्री डा. रेशम थापा, अधिकारकर्मी लुना रंजीतकार, चिकित्सक डा. लोचन कार्की, सहरी शासन विज्ञ डा. सबिन निगलेखु, चिकित्सक तथा सांसद् डा. सुरेन्द्र यादव, सुरक्षा विज्ञ सुरेन्द्र साह, राष्ट्रीय योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष डा. स्वर्णिम वाग्ले और संचारकर्मी विश्वदीप पाण्डे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com