Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अन्तरराष्ट्रीय उडान वैशाख १८ गते तक के लिए बंद

 

काठमांडू, ८ अप्रिल । सरकार ने निर्णय किया है कि आगामी वैशाख १८ गते तक के लिए कोई भी अन्तरराष्ट्रीय उडान संचालन में नहीं आएगा । मंगलबार सम्पन्न कोरोना रोकथाम तथा नियन्त्रण उच्च स्तरीय समिति ने यह निर्णय किया है ।
समिति सदस्य एवं प्रवक्ता नारायण प्रसाद बिडारी ने कहा कि आगामी वैशाख १८ गते तक के लिए अन्तरराष्ट्रीय उडान बंद करने का निर्णय हुआ है, आन्तरिक उडान के संबंध में विचार–विमर्श जारी है । स्मरणीय है, सरकार ने इससे पहले वैशाख ३ गते तक के लिए ही अंतरराष्ट्रीय उडान बंद करने का निर्णय किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com