पुनर्बीमा कंपनी की आईपीओ नतीजा सार्वजनिक, योग्य हर आवेदकों को ४० कित्ता शेयर
काठमांडू, ८ अप्रिल । नेपाल पुनर्बीमा कंपनी द्वारा सर्वसाधारण के लिए निष्काषित आईपीओ नतीजा सार्वजनिक की गई है । विक्री प्रबंधक आरबीबी क्यापिटल ने बुधबार अपने ही कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम के बीच नतीजा सार्वजनिक की है । सार्वजनिक नतीजा अनुसार ४० कित्ता तक आवेदन देनेवाले हर आवेदकों को अपने मांग के अनुसार शेयर प्राप्त हुआ है । ४० कित्ता से अधिक के लिए आवेदन देनेवालों में से ७७ हजार २४५ आवेदकों को गोलाप्रथा मार्फत थप १० कित्ता शेयर प्राप्त हुआ है ।
कपिटल ने कहा है कि आईपीओ के लिए कूल ३ लाख ९१ हजार ६२६ लोगों ने आवेदन दिया था । लेकिन ९८८ लोगों की आवेदन अयोग्य साबित हो गया है और बांकी रहे लोगों नियमानुसार आईपीओं वितरण किया गया है । क्यापिटल ने कहा है कि १० कित्ता से १० हजार कित्ता तक आईपीओं मांग कर निवेदन दी गई थी । कंपनी ने गत चैत्र ४ गते से ७ गते तक प्रतिकित्ता १०० रुपैयां की दर में आईपीओ निष्काशन किया था ।

